देश में अवसरवादी, स्वार्थपरक, भ्रष्ट तथा सार्वजिक धन पर अय्यासी करने वाले और आतंकवादियों तथा अपराधियों के मानव अधिकारों के बहुत से प्रवक्ता हैं लेकिन हमारे जो जवान देश और समाज की रक्षा करने में जिस तरह की कुर्बानियां दे रहे हैं उनके मानव अधिकारों की तरफ इनका ध्यान कभी नहीं जाता। इनमे कुछ तथाकथित बुद्धिजीवी तथा कुछ अन्य जोड़ तोड़ और जुगाड़ लगाकर सत्ता के समीकरण में अपनी पैठ बनाये रखने में माहिर लोग शामिल हैं। यह वर्ग इतना शक्तिशाली और मुफ्तखोरी का इतना आदी हो चुका है कि जब इनके हितों पर कोई असर पड़ता है तब यह देशहित को भी दांव पर लगा सकता हैं। कोई न कोई बहाना ढूढ़ कर लोगो को भड़काना और सत्ता को ब्लैकमेल करना ही इनका काम है।
No comments:
Post a Comment