शिक्षण संस्थाओं में आतंकवादियों और अपराधियों तथा उनके समर्थकों की घुसपैठ देश के लिए बहुत ही खरतरनाक संकेत है लेकिन जिस देश का राजनीतिक वर्ग निहित स्वार्थों से आगे सोच ही नहीं सकता हो तब इस विषय में कुछ ठोस कार्यवाई की उम्मीद करना व्यर्थ है। किसी नेता के साथ छोटा मोटा भी विरोध प्रदर्शन देशद्रोह हो जाता है और इसको राजनीतिक फायदा लेने के लिए खूब उछाला भी जाता है। बहुत से और भी बेकार के मुद्दे उठाकर राजनीतिक रोटियां भी सेंकी जाती हैं और कुछ अवसरवादी लोग लोगों को भड़काकर अपने निजी स्वार्थ भी पूरे कर लेते हैं लेकिन खुलेआम देश विरोधी नारे लग रहे हैं और फिर भी चुप्पी हो तब हमारे बहुत से राजनेताओं, तथाकथित बुद्धिजीवियों और मिडिया की नीयत पर संदेह तो होता ही है।
No comments:
Post a Comment