जिसका डर था वही हो रहा है। कुछ देशी विदेशी राष्ट्रविरोधी और अलगाववादी ताकतें निहित स्वार्थी तत्वों से मिलकर एक साजिश को अंजाम देती हैं और हमारे तथाकथित राष्ट्रवादी उनके जाल में फँसकर हंगामा करके उनकी साजिश को पूरा करने में अहम योगदान दे देते हैं और उनका उद्देश्य पूरा हो जाता है। इससे कई अहम मुद्दे जैसे हाल की आतंकवादी घटनायें, सियाचिन में हमारे शहीद जवानों के साथ हुई दुर्घटना, भ्रष्टाचार और हमारे कुछ कार्पोरेट घरानों द्वारा पब्लिक और बैंकों को लगया हुआ चूना इत्यादि दब कर रह गये । इससे उन ताकतों को अपनी करतूतों को छिपाने और भारत में बढ़ती असहिष्णु का राग अलापने तथा देश को अंतराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने का और एक अवसर भी मिल गया ।
No comments:
Post a Comment