Thursday, 6 August 2020
कुछ लोगों द्वारा निहित स्वाथों के लिए धर्म, जाति, क्षेत्र, वर्ग, भाषा इत्यादि के नाम पर जहर फ़ैलाने का कारोबार निरंतर चलता रहता है। यह लोग किसी भी समस्या का समाधान नहीं चाहते बल्कि किसी न किसी बहाने लोगों को भड़का कर अस्थिरता तथा अशांति का माहौल बनाये रखना चाहते हैं क्योंकि इसमें ही इनका फायदा होता है। लेकिन इससे देश की सुरक्षा, एकता और शांति को खतरा उत्पन्न होता है तथा उन लोगों का जीवन प्रभावित होता है जो शांति तथा सौहार्द से जीना चाहते हैं । इसलिए यह जरूरी है कि समाज में जहर उगलने वाले सभी लोगों पर एक जैसी सख्त कार्यवाई हो। इसके अतिरिक्त हर समुदाय या वर्ग के उदार लोग अपने समुदाय या वर्ग के कट्टरपंथियों तथा असामाजिक तत्वों को किसी भी प्रकार से समर्थन या बढ़ावा देने से बचें तथा उनकी आलोचना करें, ताकि शांतिप्रिय समाज नफरत और हिंसा फैलाने वालों से बच सके।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment