Friday, 21 August 2020

बिहार के मुजफ्फरपुर में सरकारी योजना में घोटाले का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 65 वर्षीय एक महिला ने 14 महीने में आठ बच्चियों को जन्म दिया है। मेडिकल साइंस के लिए यह असंभव है, लेकिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की आड़ में इसे कागज पर सच कर दिखाया है। सारा खेल बच्चियों के पैदा होने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि हड़पने का है।
(नवभारत टाइम्स .कॉम से साभार)
----------------------------------------------------------------------------------
इस पर यही कहा जा सकता है कि 'जिस थाली में खाना उसी में छेद करना तथा जिस डाली पर बैठना उसे ही काटना ' यह बिहार क्या बल्कि देश के लिए कोई नई बात नहीं है। स्वतंत्रता के कुछ समय बाद ही भ्रष्टाचार के मामले उजागर होने लगे थे जो अनवरत जारी हैं।

वास्तव में अंग्रेजों ने अपने मतलब के लिए ऐसे लोगों का एक भ्रष्ट तंत्र खड़ा किया था तथा स्वतंत्रता के बाद उसमें बदलाव होने चाहिए थे। लेकिन जो भी कारण हों वह नहीं किये गए बल्कि उसे और मज़बूत होने का मौका दिया गया । निजी स्वार्थों के लिए समाज, देश तथा मानवता के हित को भी दांव पर लगाने में कुछ लोगों को कोई संकोच नहीं होता। गरीब जनता की दुर्दशा के लिए तो यह जिम्मेदार है ही, अपराध और आतंकवाद के बढ़ने में भी यही मानसिकता सहायक है।

No comments:

Post a Comment