थूककर चाटना साहित्य में वीभत्स रस माना जाता है
राजनीति में अब उसे शृंगार रस मान लिया गया है।
बरसानेलाल चतुर्वेदी
थूँकना और चाटना राजनीति में विशिष्ट कला है। इसमें जिसकी कलाकारी और जादूगरी जितनी ज्यादा है वह उतना ही सफल राजनेता है। यह कला दिन पर दिन प्रखर होती जा रही है। इन जादूगरों तथा कलाकारों का तर्क होता है कि यह जो भी करते हैं उसमें उनका कोई स्वार्थ नहीं होता, यदि थूंक रहे हैं तो सिर्फ लोकतंत्र बचाने के लिए और चाट रहे हैं तब भी लोकतंत्र बचाने के लिए। इनके अनुसार अगर थूका हुआ अपने ऊपर गिर रहा है तब भी लोकतंत्र बच रहा होता है। इस मामले में न कोई सिद्धांत आड़े आता है न कोई विचारधारा या नैतिकता। इस कला में दक्ष इन सबसे ऊपर होता है तथा रात दिन सिर्फ लोकतंत्र की चिंता करता है और उसकी रक्षा करने में निस्वार्थ भाव से व्यस्त रहता है। इस मामले में कुछ अन्य क्षेत्रों के लोग भी निस्वार्थ भाव से अपना योगदान करते हैं और उसका फल भी पाते रहते हैं। अब आम जनता इसे समझ नहीं पाती तो यह उसकी अल्पबुद्धि है, इसमें नेता जी क्या कर सकते हैं ?

No comments:
Post a Comment