सभी की अपनी मान्यता, सोच और विचारधारा है जो उसके परिवेश, अनुभव तथा शिक्षा -दीक्षा के अनुसार विकसित होती है। इसमें कोई समस्या भी नहीं है। समस्या तब उत्पन्न होती है जब विवेकशून्यता की स्थिति होती है। दुराग्रही और विवेकहीन होने पर व्यक्ति को सच्चाई दिखना बंद हो जाती है या वह देखना ही नहीं चाहता और वास्तविकता से मुंह छुपाने लगता है । मानवता शाश्वत और सर्वोपरि है इसके अतिरिक्त किसी भी विचरधारा की सीमा होती है और वह सर्वथा सम्पूर्ण और सही नहीं हो सकती क्योंकि वह किसी न किसी व्यक्ति के दिमाग की उपज होती है।
मैं, मेरी मान्यता, सोच या विचारधारा अच्छी है, यह मानने में कोई हर्ज नहीं है लेकिन मेरी ही सही है तथा दूसरा सर्वथा गलत है, यह मानना संसार की अधिकतर समस्याओं का मूल कारण है। बिना विचार किये किसी भी व्यक्ति या विचारधारा का आँख बंद करके अनुसरण या विरोध तथा आलोचना करना अनुचित ही नहीं खतरनाक भी है। हर व्यक्ति को आँख, कान और दिमाग इसी लिए मिला है कि वह अपनी बुद्धि और विवेक का भी प्रयोग करे।
No comments:
Post a Comment