किसानों के इतने शुभचिंतक आज दिख रहे हैं अगर यह पहले दिख जाते तो भारत के अधिकतर किसान इस बुरे हाल में नहीं होते । औसत किसान जिसके पास अन्य कोई आय का साधन नहीं है ढंग से रोटी के लिए भी मुहताज है। वह लोग किसानों के हितों की आज वकालत करते नजर आ रहे हैं जिन्हें खेती और किसान का मतलब भी नहीं मालूम और अपनी नीतियों की वजह से उनकी इस दुर्दशा के लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं । जब सत्ता नहीं होती तब गरीबी, किसान और मजदूर की बात अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने के लिए सभी करते रहे हैं और आज भी कर रहे हैं । जो भी सत्ता में रहता है वह हमेशा ही गरीब, किसान और मजदूर विराधी रूख अपनाता रहा है और उनकी दुर्दशा के लिए सभी जिम्मेदार हैं। स्वतंत्रता के बाद गरीब, किसान और मजदूर का सही माने में अगर किसी को हितैषी कहा जा सकता है तो वह पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री, डॉ राम मनोहर लोहिया और उसके बाद नेताजी राजनारायण के अलावा शायद ही कोई नाम नजर आता है हाँ अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने और राजनैतिक रोटियां सेकने वाले तो बहुत हुए हैं ।
No comments:
Post a Comment