मुझे किसी पर अपने विचार थोपने का शौक नहीं है क्योंकि मैं मानता हूँ हर एक का अपना सोचने का तरीका है। लेकिन यह बहुत लोगों के साथ गंभीर समस्या है कि उन्हें लगता है जो वह कह रहे हैं वही अंतिम सत्य है। संसार में दुखों का कोई अंत नहीं है और बहुत कुछ ऐसा भी होता है जो बहुतों के लिये कल्पना से परे है। लेकिन हम अपनी समस्या को सबसे बड़ी मान कर चलते हैं। हम अपने खिलाफ अन्याय के बिरुद्ध तो आवाज उठाते हैं लेकिन दूसरे की पीड़ा से सरोकार नहीं रखना चाहते जब कि किसी के साथ भी अन्याय पूरी मानवता के साथ अन्याय है और जब हम इस दृष्टिकोण को अपनाएंगे तब जाकर अन्याय और किसी के भी प्रति अपराध खत्म होगा वर्ना जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली स्थिति बनी रहेगी।
No comments:
Post a Comment