Thursday, 12 March 2015

किसी भी स्थिति से आप नकारात्मक सोच के साथ नहीं निपट सकते यह एक अटल सत्य है। जीवन में कुछ अच्छा है तो बुरा भी है। समाज में असमानता को हम अपने आईने से देखते हैं। हिंदुस्तान में एक अच्छी आबादी पेट भर रोटी के लिए मुहताज है उनके लिए रोटी जुटाना ही बहुत बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण काम है । इस देश में समस्या यही है कि हम सिर्फ अपनी समस्या को सबसे गंभीर मानते हैं । देश की एक बड़ी आबादी रोटी के लिए भी संघर्ष कर रही है और शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूल सुविधाओं से तो बहुत ज्यादा लोग दूर है। सभी समस्यायों का समग्र रूप से समाधान होगा तब ही कुछ होगा वर्ना कुछ नहीं होने वाला। किसी बच्चे को सो कर उठते ही कूड़े के ढेर में से कबाड़ ढूंढते देखना सबसे मार्मिक है वह भी इस देश में होता है। उस बच्चे को तो अपने अधिकार भी पता नहीं हैं न वह इसके लिए कोई संघर्ष करने की स्थिति में है। समस्या यह है कि देश में एक ऐसा ढांचा विकसित हो गया है जो किसी भी रूप से कमजोर वर्ग को मुख्य धारा से दूर रखने में सफल हो रहा है और चार्ल्स डार्विन का सिंद्धांत सर्वाइवल ऑफ़ द फिटेस्ट (survival of the fittest) के सिद्धांत को साकार करने में मदद कर रहा है। इस स्थिति को बदले बिना कोई सुधार संभव नहीं है और जंगल जैसा कानून चलता रहेगा । इस स्थिति की वजह से सबसे ज्यादा शोषण महिलाओं और बच्चों का हो रहा है।

No comments:

Post a Comment