Saturday, 28 March 2015

किसी स्थान पर दस लोग रहते थे। वहां पानी की बहुत कमी थी और हर एक को सिर्फ एक बाल्टी पानी उपलब्ध था। शुरू में सभी एक बाल्टी पानी पा जाते और उससे किसी तरह अपना काम चला लेते थे। एक आदमी उनमे से दबंग था और कुछ समय बाद उसने नौ बाल्टी पानी अपने लिए रख लिया और बाकियों से कहा कि वे बची हुई एक बाल्टी में बाँट लें। अब उस दबंग से तो कोई लड़ नहीं सकता था इसलिए बाकी लोग उस बची हुई एक बाल्टी के लिए लड़ने लगे और इस छीना झपटी में किसी को एक मग ज्यादा मिलता तो वह अपने आपको दूसरों से भाग्यशाली समझने लगता।
इसे आप कहानी समझ सकते हैं परन्तु क्या देश के आम लोग इसी स्थिति से नहीं गुजर रहे ?

No comments:

Post a Comment