जिस देश में अच्छी खासी आबादी को पौष्टिक आहार की बात छोड़िये पेट भर रोटी तक नहीं मिलती। अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य तो अधिकतर लोगों को उपलबध नहीं हैं। देश का किसान अपनी बदहाली की वजह से आत्यहत्या करने को मजबूर हो जाता है। आतंकवाद तेजी से अपनी जड़ें फैला रहा है। आंतरिक और देश की सीमाओं पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है। राजनीति के नाम पर निहित स्वार्थ को जनहित और देशहित का नाम दे दिया जाता है। उस देश में मीडिया और तथाकथित बुद्धिजीवी पोर्नोग्राफी,शराब पीने की उम्र, समलैंगिकता, एक आतंकवादी को फांसी और संत के नाम पर कलंक लोगों से जुड़े मुद्दों पर जोर शोर से बहस करते नजर आते हैं। यह आत्ममुग्ध लोगों की बेशर्मी की पराकाष्ठा नहीं तो और क्या है ?
No comments:
Post a Comment