किसी भी देश के विकास, सामाजिक उत्थान और एकता में उस देश की अपनी भाषाओँ का महत्वपूर्ण योगदान होता है। दुर्भाग्य से हमारे देश में अपने देश की भाषाएँ उपेक्षित है और उनके मुकाबले अंग्रेजी जो एक विदेशी भाषा है और गुलामी की देन है का वर्चस्व कुछ निजी स्वार्थ वाले तत्वों की वजह से आज भी कायम है और हिंदी राजभाषा होते हुए भी उपेक्षा का शिकार है। होना तो यह चाहिए था कि सभी प्रान्त अपनी भाषा में काम करें और राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी का प्रयोग हो लेकिन विज्ञानं और तकनीक का उद्धरण देकर कुछ लोग अपने राजनैतिक और निहित स्वार्थो का पोषण करते हैं जबकि दुनिया के बहुत से देशों में विज्ञानं और तकनीक को उनकी अपनी भाषा में पढ़ाया और प्रयोग किया जा रहा है। हिंदी और देश की अन्य भाषाओँ के नाम पर खाने वाले तो बहुत हैं पर जब हिंदी और देश की अन्य भाषाओँ को सम्मान देने में की बात आती है तब अंग्रेजी के अंतर्राष्ट्रीय भाषा होने का कुतर्क करने लगते हैं।
No comments:
Post a Comment