दुर्भाग्य से हमारे देश में सत्ता मिलते ही अक्सर लोग इतने असहिष्णु और आत्ममुग्ध हो जाते हैं कि उन्हें सच्चाई दिखनी बंद हो जाती है और वह किसी भी विरोध करने वाले को सहन नहीं कर पाते। लोकतंत्र में मतभिन्नता तथा विरोध का भी उतना ही महत्व है लेकिन शायद ही किसी पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र हो और विरोध तथा मतभिन्नता को सम्मान दिया जाता हो। अधिकतर राजनैतिक दल और कारपोरेट घरानों की कार्यप्रणाली में कोई खास फर्क नहीं है । हर दल या तो व्यक्ति केंद्रित है या कुछ गिने चुने लोग निर्णायक भूमिका में होते हैं। ऐसी स्थिति में हमारे देश में लोकतंत्र का क्या भविष्य है विचार का विषय है।
No comments:
Post a Comment