समाज में कुछ लोग पैसे कमाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ऐसे लोगों ने स्त्री शरीर को बाजार और प्रदर्शन की वस्तु की तरह प्रयोग किया है और स्त्री को लालच देकर इसके लिए प्रेरित किया है । वह चाहे विज्ञापन के लिए हो, फिल्म के लिए हो या पोर्नोग्राफी के लिए। अपने निहित स्वार्थों को आधुनिकता और विकास का नाम देकर यह अपना मतलब साध रहे हैं और समाज में अनैतिकता और अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं । इसका दूरगामी परिणाम होता है । यह सब आसानी से उपलब्ध है और बच्चे जो अपरिपक्व होते हैं यही सब देखते हैं तथा आगे चल कर वह भी स्त्री को भोग की वस्तु ही समझते हैं । लेकिन कुतर्क करने वालों को समझाना बहुत मुश्किल है।
No comments:
Post a Comment