जो हमेशा दूसरों पर व्यंग करते रहते हैं, दूसरों की कमियां गिनाते रहते हैं तथा दूसरों के विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग करते रहते हैं, वही लोग अपने विरुद्ध कुछ भी सुनने को तैयार नहीं होते। हमेशा दूसरों पर सत्ता के दुरूपयोग तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के हनन का आरोप लगाने वाले खुद सबसे ज्यादा और खुलकर सत्ता का दुरूपयोग करते और मानवाधिकारों का हनन करते नज़र आते हैं। मजे की बात है कि हमेशा बढ़ती हुई असहिष्णुता का रोने वालों को न तो उनकी असहिष्णुता दिखाई देती है न ही उनका सत्ता का दुरूपयोग दिखाई देता है। राजनीति का यह कटु सत्य है कि सभी नेता तथा उनके समर्थक सत्ता मिलने पर अभिमान से तथा सत्ता से बाहर रहने पर सदमे से अपना मानसिक संतुलन खो बैठते हैं । पूर्वाग्रह तथा निहित स्वार्थों के कारण कोई स्वीकार करे या न करे लेकिन दुखद और कटु सत्य यही है कि सत्ता मिलने पर मनमानी तथा जाने पर साजिश राजनीति का चरित्र है।
No comments:
Post a Comment