Sunday, 25 October 2020

 देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद होने तथा तरह तरह की तकलीफें उठाने वालों का सपना निश्चित  रूप से सुख, शांति, समृद्धि, समानता, सौहार्द्य से संपन्न तथा शक्तिशाली भारत का रहा होगा। वैसे तो देश स्वतंत्र होने से पहले ही कुछ लोगों का असली रंग  दिखने लगा था  लेकिन स्वतंत्रता के बाद तो उनको भुलाने तथा उनकी उम्मीदों पर पानी फेरने का काम ही शुरू कर दिया गया और अब तो सिर्फ कुतर्क हावी हैं ।  एक सूत्रीय कार्यक्रम सत्ता होने के कारण तथा मुफ्त की ऐश और अपने निहित स्वार्थों के लिए सभी नेता तथा राजनीतिक दल किसी न किसी बहाने यथासंभव अलगाव और अशांति को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।  अपने पूर्वाग्रह तथा फायदे के लिए मीडिया और बुद्धिजीवी भी  इस मामले में बहुत पीछे नहीं हैं। एक दूसरे पर कीचड़ उछालने वाले कुछ  ज्वलंत तथा वास्तविक समस्याओं जैसे राजनीति के अपराधीकरण तथा पारदर्शिता इत्यादि  पर चुप्पी साधे रहते हैं।  बेरोजगारी, अपराध,  भ्रष्टाचार, गरीबी तथा किसान और मज़दूर की समस्याएं भी सिर्फ चुनावी रोटियां सेंकने तथा निहित स्वार्थ पूरे करने का माध्यम भर  हैं। अगर प्रयासों में इतनी ही  ईमानदारी होती जितनी  बातें की जाती हैं तो  इतने वर्षों बाद भी स्थिति इतनी बदतर नहीं होती। 


No comments:

Post a Comment