Monday, 12 October 2020

देश में लोकतंत्र है इसलिए सरकारें आती जाती रहीं हैं और आगे भी आती जाती रहेंगी। राजनीति सत्ता के लालच का खेल है और सत्ता तथा मुफ्त की ऐश का लालच सभी को है। बल्कि खुद सत्ता सुख भोगने के बाद अगली पीढ़ी के लिए भी सत्ता सुनिश्चित करने का यथासंभव  प्रयास किया जाता  है । कम से कम अब कोई भी राजनीति में सेवा करने तो नहीं ही आता।  

किसी का किसी व्यक्ति या पार्टी से मतभेद या विरोध हो सकता है लेकिन यह देश का विरोध या  देशविरोधी गतिविधियों को उचित ठहराने  का कारण  नहीं बन  सकता । परन्तु  कुछ लोग स्वभावतः जिस थाली में खाते  हैं उसी में छेद करते हैं।  ऐसे लोगों की बदनीयत  बहुत दिन तक छुपी नहीं रह सकती। वक़्त आने पर इनका नक़ाब उतर ही जाता है और असली चेहरा  सबके सामने आ जाता  है। 

No comments:

Post a Comment