आप किसी पार्टी या नेता के पक्ष या विपक्ष में हैं तो अलग बात है लेकिन अगर निष्पक्ष होकर देखें तो राजनीति में कोई सेवा करने के लिए नहीं आता। इसलिए हर राजनीतिक निर्णय के पीछे कुछ निहित स्वार्थ होते ही हैं। कुछ अपवादों को छोड़ दें तो हमारे देश में सदा से सत्ता पक्ष का काम मनमानी करना और विपक्ष का काम केवल विरोध करना रहा हैं क्योंकि सबका एकमात्र लक्ष्य येन केन प्रकारेण सत्ता में आना ही है। जनहित से किसी का कोई लेना देना नहीं होता। यहाँ तक कि जो लोग राजनीति की गंदगी साफ़ करने आये थे वह भी खुद आज सत्ता के लिए किसी भी सीमा तक गिरने को तैयार और कीचड से लथपथ नजर आते हैं।
No comments:
Post a Comment