निसंदेह भाषा और साहित्य के नाम पर कुछ लोग जम कर धंधा कर कर रहे हैं और माल बना रहे हैं तथा इसके नाम पर तरह तरह के संगठन फल फूल रहे हैं। परंतु जो लोग अपनी बेतुकी और बिना सिर पैर की रचनायें छपवा कर सम्मानित होने के लिए लालायित रहते हैं क्या वह लोग दोषी नहीं हैं ? धंधा चलाने वाले को दोष देने से पहले आत्मनिरीक्षण करिये कि आप वहां क्यों गए थे ? अगर आप में प्रतिभा है तो आपको कोई रोक नहीं सकता लेकिन पैसे खर्च करके आप महान लेखक बन जायेंगे यह भी असंभव है। जब अपना मतलब निकल रहा हो तो तारीफ करना और न निकले तब गलियां देना किसी सुसंस्कृत व्यक्ति की निशानी तो नहीं हो सकती।
No comments:
Post a Comment