किसी भी देश के नागरिक की रोटी और कपडे के अतिरिक्त स्वास्थ्य और शिक्षा मूल आवश्यकताएं हैं जिन्हें बड़ी सफाई से बाजार के हवाले कर दिया गया है और फिर भी दावा है कि हम गरीबों के मसीहा हैं। सबके लिए समान स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा का वादा कोई नहीं करता बस चाँद तारे तोड़ कर लाने और बहुत कुछ मुफ्त देने का ख्वाब जरूर सभी दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। इतना ही आम आदमी और गरीबों का ख्याल है तो शिक्षा और स्वास्थ्य की दुकानें बंद कर के इसे सबके लिए फ्री उपलब्ध करा दो।
No comments:
Post a Comment