जो लोग धरना प्रदर्शन, आंदोलन या विरोध करते हैं उनकी सोच और निहित उद्देश्य होते हैं जिस पर प्रश्न चिन्ह लगाया जा सकता है परन्तु खेती योग्य भूमि का उपयोग खेती के लिए ही होना चाहिए इसमें कोई शक नहीं है क्योंकि यह सीधे हमारी खाद्य सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की आवश्यकताओं से जुड़ा है। इसके अतिरिक्त कृषि क्षेत्र अभी भी एक बड़ी आबादी को रोजगार का अवसर दे रहा है। असली भारत अभी भी गावों में ही बसता है और खेती तथा गाँव का सीधा सम्बन्ध है। इस लिए गावों के विकास के बिना भारत के विकास की कल्पना असंभव और अधूरी है। गाँव के विकास का माध्यम खेती ही हो सकती है और खेती लायक जमीन अगर हम अन्य कार्यों के लिए उपयोग करेंगे तो गंभीर संकट खड़ा हो जायेगा। उद्योग और आवास आवश्यक हैं लेकिन भोजन प्राथमिक आवश्यकता है। हमारे देश में बहुत सी जमीन जो खेती के योग्य नहीं है उसका उपयोग उद्योग और आवास के लिए किया जाना चाहिए न कि कृषि योग्य भूमि का।
No comments:
Post a Comment