नैतिकता का पैमाना सभी के लिए एक ही होना चाहिए। जब आप अपने लिए कुछ और तथा दूसरे के लिए कुछ और पैमाना तय करने लगते हैं तब समाज में अनैतिकता का बढ़ना स्वाभाविक है। बातें चाहे जैसी कर लें लेकिन हमारे सभी नेताओं और राजनीतिक दलों को इसमें आज महारत हासिल है। जब देश का नेतृत्व ऐसे लोगों के हाथ में हो तब समाज पर भी इसका असर पड़ना स्वाभाविक ही है इसीलिए देश में जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कहावत चरितार्थ हो रही है ।
No comments:
Post a Comment