Wednesday, 17 December 2014

ये राजनेता बातें  चाहे जितनी लम्बी चौड़ी और अच्छी कर लें लेकिन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकते इसलिए आम जनता तो असुरक्षित ही रहेगी।  आतंकवाद से लड़ने के लिए जो इच्छाशक्ति  चाहिए वह आज कहीं नजर नहीं आती।  सत्ता की भूख के आगे इन्हें देश और मानवता  का संकट नजर नहीं आता बल्कि कई तो खुलेआम इसको समर्थन देते नजर आते हैं।  जब आज देश की जनता को एक होने की जरुरत है और आपसी झगड़ों और मनमुटाव को भूलने का वक़्त है  तब भी  अधिकतर राजनेता आपस में  फूट डालने और अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने  में लगे हैं । भ्रष्टाचार और आतंकवाद दोनों का कहीं न कहीं गठजोड़ है और इसे कौन बढ़ावा देता रहा है और  दे रहा है वह जगजाहिर है ।  

No comments:

Post a Comment