Friday, 12 December 2014


यह तो अब मानना पड़ेगा और बार बार साबित हो रहा है कि राजनीति में जो लोग सादगी और ईमानदारी का दिखावा कर के आते हैं वे ज्यादा बड़े ढोंगी और भ्रष्ट हैं ।  इस लिए राजनीतिज्ञों पर भरोसा करना महान मूर्खता है।  इनका एकसूत्रीय  कार्यक्रम  किसी भी तरह सत्ता हासिल करना और देश को लूटना है। ये अपने आप को देश के कानून से ऊपर समझते हैं और  जब फंस जाते हैं तो इनकी बौखलाहट देखने लायक होती है यहाँ तक कि खुलेआम   न्यायपालिका को भी धमकाने लगते हैं। फिर भी जनता होश में नहीं आती और इनके कुचक्र और जाल में फंस जाती है। यह कहना भी अतिशयोक्ति  नहीं होगी कि देश अपराधियों और लुटेरों के चंगुल में फंस चुका है जिस से निजात मिलना निकट भविष्य में संभव नहीं लगता ।  

No comments:

Post a Comment