Thursday, 11 December 2014

महात्मा गांधी के आदर्शों की हत्या करके फिर भी उनका नाम जपने और उनके नाम पर राजनीति करने वाले नेता उनके सपनों और आदर्श के सबसे बड़े कातिल साबित हुए। उनके विचारों, सपनों और आदर्श जैसे ग्राम स्वराज,स्वावलम्बन और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना और सादगी से जीवन जीने के सन्देश को बड़ी सफाई से किनारे लगा कर सब कुछ बहुराष्ट्रीय और विदेशी कंपनियों के हवाले कर के देश में लूट मचाने  वाले भी उनके नाम पर शोर मचाते हैं तो बड़ा विचित्र लगता हैं। उनके नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकी गई हैं और आज भी सेंकी जा रही हैं। बस उनकी उपयोगिता राजनेताओं के लिए यही रही है और शायद उनकी आत्मा को इस से ज्यादा कष्ट होता होगा।

No comments:

Post a Comment