Saturday, 9 March 2024

 एक समय की बात है, कोई ऋषि स्वर्ग जा रहे थे।  उन्होंने देखा कि रास्ते में  एक सूअर कीचड़ और गंदगी  में लेटा हुआ  था। उन्हें दया आई और उन्होंने  उसे भी साथ चलने के लिए कहा।  सूअर ने पूछा वहाँ  क्या है।  ऋषि ने कहा,  वहॉँ अच्छा खाना पीना तथा विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ मिलेगी।  उसने पूछा क्या वहाँ लेटने के लिए यह कीचड़ और गंदगी भी मिलेगी ? ऋषि ने कहा कि वहां गंदगी और कीचड़ का क्या काम है।  वहॉँ तो हर तरफ सिर्फ स्वच्छता ही मिलेगी।  सूअर ने कहा तो फिर मैं वहाँ जाकर क्या करूँगा। मेरे लिए  यही सुविधा और आनंद है, आप जाइये और मुझे यहीं रहने दीजिये ।


No comments:

Post a Comment