अंग्रेजों ने सत्ता पाने और उसमें बने रहने के लिए कुछ विषबीज बोये थे। स्वतंत्रता के बाद उन्हें नष्ट करने की बजाय खाद पानी देने साथ ही कुछ नए विषबीज और भी बोये गए। वह सब आज बड़े वृक्ष बन कर अपनी जड़ें मज़बूत कर चुके हैं जिन्हें नष्ट करना लगभग असंभव हो चुका है । लेकिन आज भी उन्हें नष्ट करने का प्रयास करने की बजाय और भी ज्यादा खाद पानी दिया दिया जा रहा है। इसके साथ ही सत्ता, सुविधा तथा निहित स्वार्थों के लिए रोज ही नए नए विषबीज बो कर स्थिति को और भी गंभीर तथा भयावह बनाने का प्रयत्न किया जा रहा है ।
No comments:
Post a Comment