विशेष रूप से हमारे देश में ज्यादा डिग्रीधारी और उच्चशिक्षित होना दोनों अलग बाते हैं। वैसे ही गंवार या असभ्य और अशिक्षित होने में भी बहुत फर्क है। भाषा का संयम तथा व्यवहार कुशलता ही वास्तव में शिक्षा, सभ्यता, समझदारी और विद्वता की असली पहचान है । अनपढ़ व्यक्ति भी बहुत सभ्य, संयमित, समझदार और व्यावहारिक हो सकता है जबकि तथाकथित बहुत पढ़ा लिखा व्यक्ति गंवार होने के साथ ही मूर्खो की तरह व्यवहार करते हुए कुछ भी बोल सकता है।
No comments:
Post a Comment