कुत्तों का हाथी पर भौंकना तय है
क्योंकि कुत्तों को हाथी से स्वाभाविक भय है
हाथी को नहीं है कुत्तों से कोई लेना देना
लेकिन कुत्तों को लगता है वह कहीं छीन न ले उनका खजाना
वह सूखी हड्डी जिसे चबाने से खुद उसका ही खून बहता है
लेकिन उसे ही चाट कर कुत्ता खुश होता रहता है
कहते हैं जब समय ख़राब होता है
हाथी पर बैठे को भी कुत्ता काट जाता है
वह लोग जो कुत्तों को पालते और खिलाते है
ऐसा भी होता है कि अक्सर उन्हें वही कुत्ते काट खाते हैं
अंधे कुत्ते हवा पर भी भौंक जाते हैं
पागल कुत्तों से तो सभी खौफ खाते हैं
एक प्रजाति जंगली कुत्तों की भी होती है
बेवजह हिंसा और खून बहाना जिनकी प्रवृत्ति होती है
No comments:
Post a Comment