गलत तो गलत ही होता है चाहे जिसने भी किया हो, यहाँ तक कि सही उद्देश्य के लिए भी गलत रास्ते को जायज नहीं ठहराया जा सकता। राजनीतिक तथा निहित स्वार्थी लोगों का तो काम ही कोई न कोई मुद्दा उठाकर आग लगाना तथा उसे भड़काकर अपनी रोटियां सेंकना है लेकिन जो लोग अमन, इंसानियत, सद्भावना, एकता, भाईचारा तथा सहिष्णुता की लम्बी चौड़ी बाते करते हैं वह भी अपने या अपने वर्ग के निहित स्वार्थों के लिए या तो हिंसा, दंगा-फसाद, आगजनी, तोड़-फोड़, लूट-पाट, अतिवाद तथा असहिष्णुता का किसी न किसी रूप में समर्थन करते तथा उसे उचित ठहराने का प्रयास करते हैं अथवा उसके लिए सिर्फ दूसरों पर आरोप लगाते हैं या फिर उसकी तरफ से आखें बंद कर लेते और चुप्पी साध लेते हैं । संकुचित दृष्टिकोण, दोहरी मानसिकता, कुतर्क तथा दोमुँहापन आज सच्चाई पर हावी हैं। इसका किसी भी रूप में समर्थन या विरोध न करना ऐसा ही है जैसे जिस डाली पर बैठे हैं उसे ही काट रहे हैं। यह स्थिति मानवता, समाज, देश, विश्व और सभी जीवों के लिए खतरा उत्पन्न कर रही है क्योंकि सभी एक ही ग्रह पर रह रहे हैं जिसे धरती कहते हैं।
No comments:
Post a Comment