Tuesday, 18 February 2020

भोजपुरी में एक कहावत है 'आन्हर कुक्कुर बतासै भूके' यानि कि अँधा कुत्ता हवा को ही भौंकता है। अधिकतर मनुष्यों का भी यही हाल है। हम अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों तथा अपने, समाज और मानवता की उन्नति तथा भलाई में लगाने की बजाय उसे काल्पनिक दुश्मनों से लड़ने में लगा कर व्यर्थ करते रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर संसार में कुछ निहित स्वार्थी लोग मुफ्त में ऐश करते हैं जबकि संसार की वास्तविक समस्याएं कुपोषण, गरीबी, असमानता तथा अशिक्षा के अतिरिक्त प्राकृतिक संसाधनों का बेदर्दी से इस्तेमाल तथा बढ़ता हुआ प्रदूषण इत्यादि गौड़ होकर रह जाती हैं और वह दिनोंदिन और भी विकराल होती जा रही हैं । गरीब से गरीब देश के भी शासक, राजनीतिक वर्ग तथा कुछ अन्य जोड़ जुगाड़ वाले लोगों के अय्याशी में कोई कमी नहीं आती चाहे उस देश की जनता कितने भी कष्ट में हो, इसके प्रत्यक्ष उदाहरण बहुत से देशों में देखे जा सकते हैं।

जनता के ही धन पर ऐश करने वाला यह वर्ग जनता की समस्याओं का वास्तविक समाधान ढूंढने तथा करने की बजाय या तो उसे कुछ खैरात बाँट कर लुभाने का प्रयास करता है या फिर फूट डालो और राज करो वाली नीति अपनाते हुए तरह तरह के बाँटने वाले मुद्दे उठाकर उसका ध्यान भटकाए रखता है तथा कुछ और सोचने ही नहीं देता।

No comments:

Post a Comment