'हिंदी थोपी जा रही है' इसकी शिकायत करने वालों को यह दिखाई नहीं देता कि देश की अधिकतर जनता जो हिंदी जानती समझती और बोलती है उस पर वर्षों से अंग्रेजी थोपी हुई है। संविधान में बहुमत से राज्यभाषा का दर्जा दिए जाने के बाद भी हिंदी उपेक्षित है लेकिन इससे इन लोगों को कोई समस्या नहीं है। देश की अधिकतर जनता को मुख्य धारा से दूर रखने का यह एक षड़यंत्र है जो कुछ निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा जानबूझ कर किया गया था और यह आज भी हो रहा है। देश की आम जनता इसे जितनी जल्दी समझ लेगी उतना अच्छा होगा क्योंकि हिंदी की किसी भी भारतीय भाषा से कोई प्रतिद्वन्दिता ही नहीं है। इसपर राजनीति और निहित स्वार्थों को भूल कर विचार करें तो हिंदी अकेली भाषा है जो पूरे देश में बोली और समझी जाती है तथा इसीलिए यह संपर्क भाषा के रूप में हर जगह प्रयोग होती है जो मेरा व्यक्तिगत अनुभव है ।
किसी भाषा में कोई बुराई नहीं है परन्तु भाषा अपनी संस्कृति तथा देश के स्वाभिमान से जुडी होती है। इसलिए अपनी सांस्कृतिक धरोहर को बचाये रखने के लिए अपनी भाषा को महत्त्व दिया जाना चाहिए। अगर कुछ लोगों का कुतर्क मान लिया जाय तब तो स्वतंत्रता आंदोलन की भी कोई जरुरत नहीं थी तथा अंग्रेजों की गुलामी में भी कोई बुराई नहीं थी। पाश्चात्य संस्कृति तथा अंगेजी के प्रति लोगों की मानसिक गुलामी ज्यादा खतरनाक है। इसीलिए अपनी भाषा को महत्त्व दिया जाना जाना आवश्यक है। सभी भारतीय भाषाएँ समृद्ध है लेकिन क्योंकि हिंदी सबसे ज्यादा लोगों द्वारा बोली और समझी जाती है इसलिए राष्ट्रभाषा की हकदार है।

No comments:
Post a Comment