किसान हो या मज़दूर अथवा किसी अन्य प्रकार से पीड़ित,शोषित और वंचित वर्ग: इनकी जितनी चिंता नेताओं को विपक्ष में रहते हुए होती है उतनी अगर सत्ता में रहते हुए होती तो देश की तस्वीर ही कुछ और होती। राजनीतिक रोटियां सेंकना और बात है लेकिन इनके लिए सच्चे मन से कुछ करने के लिए जो राजनीतिक इच्छाशक्ति होनी चाहिए उसका नितांत अभाव है। देश की स्वतंत्रता के कुछ समय बाद से ही पूरी व्यवस्था जोड़ तोड़ में माहिर, सत्ता के भूखे तथा निहित स्वार्थी लोगों के चंगुल में फंस कर रह गई है।
No comments:
Post a Comment