अप्रासंगिक और अप्रचिलित हो रही विचारधारा के लोग अक्सर विघटनकारी तत्वों को बढ़ावा देने लगते हैं तथा जिसके खुद के अहंकार का कोई ठिकाना न हो वह दूसरों के अहंकार पर ऊँगली उठाते रहते हैं। शायद यही राजनीति है। सच्चाई यह है कि सभी अपनी विचारधारा को श्रेष्ठ बताकर दूसरों पर थोपने का प्रयास करते हैं जबकि कोई भी विचारधारा सम्पूर्ण नहीं होती और समय के साथ बदलाव चलते रहते है यह श्रिष्टि का नियम है । सारी लड़ाई सत्ता और सामर्थ्य अर्जित करने की होती है जिसकी लोग अपनी सुविधा और स्वार्थ के हिसाब से व्याख्या करते रहते हैं तथा अपने को सही और दूसरे को गलत साबित करने में अपना पूरा जोर लगा देते हैं ।
No comments:
Post a Comment