Thursday, 10 March 2016

माल्या साहब तो माल समेट कर चलते बने ! अब आरोप प्रत्यारोप का नया दौर शुरू हो जायेगा जबकि सच्चाई यह है कि हमाम में सभी नंगे हैं। आखिर पिछले कई वर्षों से जिस व्यक्ति की गतिविधियाँ संदिग्ध थीं और बहुत सारे आरोप उस पर लगते रहे फिर भी उसको न पैसों की कोई कमी हुई न उसकी अय्याशियों का कोई ठिकाना था तथा वह लंबे अरसे से राज्यसभा का मेंबर भी था। अब किसी ने तो उसे राज्यसभा में पहुँचने में भी मदद की ही होगी । लेकिन माल्या क्या देश में कितने ही माल्या हैं जो आम जनता के मेहनत से कमाये पैसों पर ऐश कर रहे हैं। कोई भी या किसी की सरकार रही हो ऐसे लोगों की हमेशा ही मौज रहती है। कोई सामान्य आदमी बैंकों से लोन लेने जाता है तो उसके लिए बहुत सारी औपचारिकता और बाधायें हैं लेकिन ऐसे लोगो के लिए बैंको के खजाने हरदम खुले रहते हैं। वैसे ही अगर कोई आम नागरिक डिफाल्टर हो जाये तो बैंक उसका जीना हराम कर देते हैं लेकिन इनको कोई पूछने वाला नहीं है। चाहे कोई कितनी भी नौटंकी कर ले लेकिन सच्चाई तो सभी जानते हैं कि आखिर सभी राजनीतिक दलों को मोटा चंदा तो इन्हीं से आता है इस लिए सभी नियम इनकी सुविधा के हिसाब से ही बनाये जाते हैं।

No comments:

Post a Comment