इतिहास तो आगे चल कर वही पढ़ा जाता है जो लिख दिया जाता है और सत्ता जिसके हाथ में होती हैं वह कहीं न कहीं इस बात से फायदा उठाता है और उस लिखे हुए इतिहास को अपने पक्ष में झुका लेता है । लेकिन यह एक दुखद सत्य है कि जिन लोगों ने परिवर्तन के लिए जन आंदोलन शुरू करके उनको खड़ा किया, उनका नेतृत्व किया और मुश्किलों से गुजरे वह लोग अपने साथियों द्वारा ही आगे चल कर दरकिनार कर दिए गए और उन आंदोलनों का फायदा निहित स्वार्थी और अवसरवादी लोगों ने उठाया । महात्मा गांधी, लोकनायक जय प्रकाश नारायण, डॉ राम मनोहर लोहिया और अभी हाल में अन्ना हज़ारे इसके बहुत अच्छे उदहारण हैं । महात्मा गांधी को छोड़ कर बाकी लोगों के साथ जो हुआ वह घटनाएँ ज्यादा पुरानी भी नहीं हैं।
No comments:
Post a Comment