Wednesday, 17 September 2025

मृत्यु निश्चित  है वह तो आएगी 

उससे पहले तो जी लिया जाए 

बैठ कर इन्तजार करने से 

ज्यादा अच्छा  है कुछ किया जाए  

समय की गति तो रूक नहीं सकती 

तो फिर क्यों रुकें हम भी 

जीवन  रस सूखने से पहले तो 

जितना संभव हो वह पिया जाए 

एक बच्चा जो हम में जिन्दा है 

उसको बस खेलने दिया जाए 

जो भी होना है वह तो होगा ही 

हर समय डर के क्यों रहा  जाए 

जो भी जब भी उचित लगे खुद  को  

क्यों न होकर निडर कहा जाए 

लोग क्या सोचते और कहते हैं 

इसकी चिंता में क्यों मरा जाए 

No comments:

Post a Comment