Monday, 31 March 2025

मुख्य भारतीय दर्शन  के अंतर्गत हिन्दू  या वैदिक दर्शनों में षड्दर्शन  यानि  छः दर्शन प्रमुख हैं । इन्हें आस्तिक दर्शन कहा जा सकता है। 

न्याय दर्शन - महर्षि गौतम 

वैशेषिक दर्शन - महर्षि कणाद 

सांख्य दर्शन - महर्षि कपिल 

योग दर्शन -  महर्षि पतंजलि

मीमांसा दर्शन - महर्षि जैमिनि 

वेदान्त दर्शन - महर्षि व्यास द्वारा रचित ब्रह्मसूत्र ( बाद में वेदान्त दर्शन के अंतर्गत  अद्वैत, द्वैत, द्वैताद्वैत और विशिष्टाद्वैत सिद्धांत मिलते हैं  )

इन  षड दर्शनों के अतिरिक्त  लोकायत तथा शैव एवं शाक्त दर्शन भी हिन्दू दर्शन के अभिन्न अंग हैं।

भारतीय दर्शन में अवैदिक या अनीश्वरवादी और भौतिकवादी दार्शनिक परम्पराएँ हैं जिन्हें  एक अर्थ में नास्तिक दर्शन भी कह सकते हैं। 

जैन दर्शन -  महावीर स्वामी 

बौद्ध दर्शन - बुद्ध

चार्वाक दर्शन - जो अब कुछ ज्यादा ही प्रचलन में है।   यह दो श्लोक इस विचारधारा को परिभषित करने वाले कहे जाते हैं। 

यावज्जीवेत सुखं जीवेत् ऋणं कृत्वा घृतं पिवेत।  

भस्मीभूतस्य देहस्य पुनरागमनं कुतः॥

पीत्वा पीत्वा पुनः पीत्वा, यावत् पतति भूतले।

उत्थाय च पुनः पीत्वा, पुनर्जन्म न विद्यते।। 

No comments:

Post a Comment