वैसे तो आज गाँधी जी अधिकतर राजनीतिक वर्ग तथा अन्य निहित स्वार्थी लोगों के लिए सिर्फ राजनीति चमकाने तथा अपना उल्लू सीधा करने का माध्यम रह गए हैं। महात्मा गाँधी के जीवन, चिंतन और दर्शन तथा त्याग से उनका दूर दूर तक कोई नाता नहीं है और वे उनके आदर्शों तथा सिद्धांतों की हत्या के दोषी हैं। समय समय पर उनकी समाधि पर की गई राजनीतिक नौटंकियों का पूरा देश गवाह है। लेकिन जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद से अब तक गाँधी जी के नाम का सबसे ज्यादा दुरूपयोग किया है और सिर्फ अपने फायदे, लूट तथा मुफ्त की ऐश के लिए प्रयोग करने के सिवा गाँधी जी को किनारे लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है उनकी नौटंकी ज्यादा दुखद और निंदनीय है ।
No comments:
Post a Comment