अधिकतर लोग यह मान कर चलते हैं कि वह जो जानते या मानते हैं वही अंतिम सत्य है। वह इस पर विचार करने को भी तैयार नहीं हैं कि शायद दूसरा भी ठीक हो । इसीलिए सभी खुद को सुधारने की बजाय सारी दुनिया को सुधारने का बीड़ा उठा लेते हैं, जो कभी संभव नहीं है। इससे सिर्फ अराजकता और अशांति को बढ़ावा मिलता है जिसका इतिहास भी गवाह है। संसार की अधिकतर समस्याओं की जड़ में शायद यहीं सोच है।
No comments:
Post a Comment