अपनी विश्वसनीयता बनाये रखनी चाहिए क्योंकि जिसकी अक्सर झूठ बोलने, रंग बदलने तथा मक्कारी करने की छवि बन गई हो, वह कभी कोई अच्छा काम करे या सच बोले तब भी कोई उस पर आसानी से भरोसा नहीं करता। यह बात हमारे राजनीतिक वर्ग को समझ में नहीं आती क्योंकि वह हर समय चाटुकारों से घिरा रहने के कारण सच्चाई को देख नहीं पाता बल्कि देखना ही नहीं चाहता । उनके साथ जुड़े अच्छे और ईमानदार लोग प्रायः सत्ता मिलते ही किनारे लगा दिए जाते हैं। देश में पार्टी या परिवार के नाम पर अयोग्य और संदिग्ध लोग सफल हो जाते हैं तथा योग्य और सुलझे लोग पहले तो राजनीति में आते ही कम हैं और जो आते भी हैं वह जल्दी ही किनारा कर लेते हैं या अक्सर हासिये पर ही रह जाते हैं। शायद इसीलिए हर तरफ भ्रष्टाचारियों तथा अन्य अपराधियों का कभी न ख़त्म होने वाला बोलबाला बना रहता है।
No comments:
Post a Comment