तोड़ने वाले कम हैं तथा जोड़ने वाले ज्यादा, इसी लिए देश चल रहा है। समस्या यह है कि नकारात्मक लोगों तथा ख़बरों को मीडिया ज्यादा हाइलाइट करता है और सकारात्मक लोगों तथा ख़बरों को कम । यह सच है कि कुछ लोगों को आग लगा कर अपनी रोटियां सेंकने में महारत हासिल है लेकिन देश के हर कोने में बहुत से लोग निहित स्वार्थों से ऊपर उठकर बिना किसी पूर्वाग्रह तथा भेदभाव के सेवा भाव से बहुत अच्छा काम भी कर रहे है और उन्हें इसके लिए किसी सत्ता की जरुरत भी नहीं है। देश की अस्मिता, संस्कृति और एकता उन्हीं की वजह से कायम है। लूटो, बांटो और राज करो वाले हर दौर में रहे हैं फिर भी जैसा कि अल्लामा इक़बाल साहब ने कहा है।
कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी
सदियों रहा है दुश्मन दौरे जहाँ हमारा
सदियों रहा है दुश्मन दौरे जहाँ हमारा
No comments:
Post a Comment