अंग्रेजों ने अपने निहित स्वार्थों की वजह से भारत की अस्मिता, संस्कृति और एकता को नुकसान पहुंचाने के लिए एक भ्रष्ट तंत्र विकसित किया था जिसमे स्वतंत्रता के बाद बदलाव की जरुरत थी लेकिन उसे उसी तरह चलने दिया गया। धीरे धीरे वह तंत्र इतना मजबूत हो गया कि जो लोग भी उससे लड़ने या उसे बदलने का प्रयास करते हैं वह या तो किनारे लगा दिए जाते हैं या हमेशा ही किसी न किसी तरह से परेशान किये जाते हैं । इसी लिए व्यापार, सेवा, राजनीति या किसी भी अन्य क्षेत्र में ईमानदार व्यक्ति हमेशा ही या तो तरह तरह की परेशानियां झेलते हुए संघर्ष करता रहता है या हार कर समझौता कर लेता है।
No comments:
Post a Comment