बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में हुई तोड़फोड़, आगजनी, पथराव या किसी भी तरह के हथियार व विष्फोटक का प्रयोग गलत है और दोषी लोगों को इसकी सजा मिलनी ही चाहिए परन्तु यह भी एक कटु सत्य है कि वहां छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और उनका असुरक्षित महसूस करना भी गंभीर मामला है जिसके लिए उचित कदम तुरंत उठाये जाने चाहिए थे। इसके लिए उनके चरित्र पर ऊँगली उठाना अत्यंत निंदनीय है जैसा कि कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है । हर नागरिक की तरह हमारी बेटियों को भी आगे बढ़ने का हक़ है और उनकी सुरक्षा सरकार, प्रशासन और समाज की जिम्मेदारी है।
असामाजिक तत्वों से बिना किसी भेदभाव के सख्ती से निबटा जाना चाहिए और इन्हें शैक्षणिक संस्थानों का माहौल ख़राब करने की इजाजत किसी भी हालत में नहीं दी जानी चाहिए।
असामाजिक तत्वों से बिना किसी भेदभाव के सख्ती से निबटा जाना चाहिए और इन्हें शैक्षणिक संस्थानों का माहौल ख़राब करने की इजाजत किसी भी हालत में नहीं दी जानी चाहिए।
No comments:
Post a Comment