Saturday, 26 August 2017

जब आस्था और मजहब के नाम पर किले बन रहे होते हैं तब सरकारें, प्रशासन तथा राजनैतिक दल अपने निहित स्वार्थों की वजह से आँखें बंद रखते हैं बल्कि उसे प्रश्रय भी देते हैं। जब देश तथा कानून और व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न हो जाता है तथा खून खराबा हो जाता है तब इनकी नींद खुलती है और लीपा पोती शुरू हो जाती है। कोई जिये या मरे तथा राष्ट्रीय संपत्ति का कितना भी नुक्सान हो इससे इनका कोई सरोकर नहीं होता। देश फूंक कर और लाशें बिछाकर भी सत्ता मिलती हो तब भी इन्हें कोई एतराज नहीं है। राजनीति और अपराध का ऐसा गठजोड़ बना है कि चाहे किसी भी राजनीतिक दल की सरकार हो देश में लगभग हर तरफ कमोबेश यही स्थिति है क्योंकि इस मामले में सबकी सोच लगभग एक सी ही है ।

No comments:

Post a Comment