Friday, 28 July 2017

हमारे देश में विभिन्न धर्मों एवं आस्थाओं का अद्भुत संगम है इसलिए हमारे संविधान में निहित धर्मनिरपेक्षता का सिद्धांत प्रासंगिक और अनिवार्य है। वैसे भी धर्म और आस्था हर व्यक्ति का व्यक्तिगत निर्णय होता है और सभी अपनी आस्था के अनुसार चलने तथा पूजा पद्धति अपनाने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन धर्मनिरपेक्षता के नाम पर अगर आप भ्रष्टाचार का बचाव करते नजर आते हैं तो इसमें सबसे ज्यादा नुकसान धर्मनिरपेक्षता का ही है।

No comments:

Post a Comment