परिवर्तन श्रष्टि का नियम हैं इसलिए संसार में कुछ भी स्थाई नहीं है। इसलिए किसी का साथ कब तक रहेगा कोई नहीं जानता। समय के साथ बहुत अच्छे संबंधों में भी कई बार खटास आ जाती है और अपने रास्ते अलग करने पड़ते हैं। इसमें कोई बुराई भी नहीं है क्योंकि विचारों और सोच में बहुत ज्यादा असमानता, अपनेपन का अभाव तथा जब सम्बन्ध बोझ लगने लगें तब उन्हें ढोने का कोई फायदा नहीं है। परंतु अगर ऐसा होता है तो बजाय एक दूसरे की कमियाँ गिनाने और अभद्रता के शालीनता के साथ संबंधों को समाप्त करना शायद बेहतर विकल्प हो सकता है।
No comments:
Post a Comment