Friday, 8 July 2016

 धर्म आस्था का विषय है तथा यह मनुष्य की आत्मिक उन्नति के लिए है न कि कमाने खाने का धंधा या अपने निजी स्वार्थ साधने और विषय वासना संतुष्ट करने का माध्यम । धर्म के नाम पर अपनी दुकान चलाने वाले और अपनी करतूतों से धर्म को बदनाम करने वाले चाहे किसी भी धर्म या संप्रदाय के मानने वाले हों मानवता के दुश्मन हैं, उन्हें पहचान कर समाज से अलग किया जाना चाहिए। आदरणीय अंसार कम्बरी साहब का यह दोहा आज के हालात पर बहुत ज्यादा ही प्रासंगिक लगता है।

सूफी संत चले गए, सब जंगल की ओर।
मंदिर मस्जिद में मिले, रंग बिरंगे चोर ।।

No comments:

Post a Comment