Sunday, 29 May 2016

इस साल में आवश्यकतावश बार बार दिल्ली से बाहर जाना पड़ा इसलिए कुछ ज्यादा ही रेलयात्रा करनी पड़ी और हर बार कुछ न कुछ कटु अनुभव होता रहा । अभी भारत की सबसे हाईटेक कही जाने वाली महामना एक्सप्रेस में यात्रा करने का अवसर मिला। भारतीय रेल हाईटेक होने के दावे तो कर रहा है, कुछ काम भी इस दिशा में हुआ है लेकिन हकीकत यह है कि समय से चलती ट्रेन को लेट करना , बोगियों और टॉयलेट की सफाई का अभाव तथा बीच रास्ते में पानी समाप्त हो जाना, भीख मांगने वालों और अनिधिकृत रूप से कुछ न कुछ बेचने वालों की भरमार शायद इनका चरित्र बन चुका है। कुछ हद तक यात्री भी इसके लिए दोषी हैं लेकिन रेलवे की तरफ से तो इस दिशा में नितांत उदासीनता ही दिखाई देती है।

No comments:

Post a Comment